Move to Jagran APP

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का विधानसभा से वॉकआउट

विधान भवन में विस्फोटक मिलने के मामले में कांग्रेस ने भी विधान सभा से वॉकआउट कर दिया। यह लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 02:02 PM (IST)
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का विधानसभा से वॉकआउट
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का विधानसभा से वॉकआउट

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में आज तीन बाद कार्यवाही शुरु होने के करीब एक घंटे में ही समाजवादी पार्टी ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के मामले में सदन से वॉकआउट कर दिया। 

loksabha election banner

विधान भवन में विस्फोटक मिलने के मामले में कांग्रेस ने भी विधान सभा से वॉकआउट कर दिया। यह लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। उनके आगमन पर भाजपा विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कांग्रेस के विधानमंडल नेता अजय कुमार लल्लू वेल में धरने पर बैठे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस के सदस्य फिर से सदन में लौटकर आ गए। 

समाजवादी पार्टी के साथ संयुक्त विपक्ष विधानभवन में विस्फोटक मिलने के मामले में लामबंद हो गया है। इस मुद्दे पर आज पूरा विपक्ष लामबंद दिखाई दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इतने गंभीर मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ सरकार सदन में बहस क्यों नही हो रही है। विधान सभा में नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि विस्फोटक रखे जाने पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है। विधान सभा में इतने गम्भीर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने सदन में विस्फोटक पदार्थ पाए जाने का मुद्दा उठाया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है मुंबई से पकड़ा गया आतंकी सलीम

सपा ने भी सदन में कहा कि मामला सदस्यों की सुरक्षा से जुड़ा है। बसपा के लालजी वर्मा ने सदन में कहा कि इस पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने विधान सभा में विस्फोटक रखे जाने की घटना पर चर्चा की मांग उठाई। 

यह भी पढ़ें: मीडिया ने बताया यूपी विधानसभा में मिला पाउडर विस्फोटक नहीं, सरकार ने किया इनकार

खराब कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश में अब तक दुष्कर्म के 803 मामलों में 736 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद 715 पूर्व विधायकों के वाहन पास निरस्तप्रदेश में 15 मार्च से 9 मई तक 729 हत्याएं, 60 डकैतियां हुई हैं। सरकार ने का दावा है कि प्रदेश में अब हत्या और रोड होल्डअप में कमी आई है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा की अभी तक 126 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, जबकि 3 लोगों के खिलाफ रासुका लगाया गया। सरकार ने माना कि प्रदेश में अब तक लूट की 799 घटनाएं हुईं है। 2682 अपहरण और 803 रेप के मामले भी दर्ज किये गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.