विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी ने मान ली हार : मायावती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 06:32 PM (IST)

बहुजन समाज पार्टी के मुख्यालय में आज मायावती ने समाजवादी पार्टी की महागठबंधन की कोशिशों पर यह कहते हुए कटाक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में आज की राजनीतिक गर्मी को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने और बढ़ा दिया है। मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी पर 2017 के चुनाव से पहले हार स्वीकार कर लेने का आरोप लगा दिया।

बहुजन समाज पार्टी के मुख्यालय में आज मायावती ने समाजवादी पार्टी की महागठबंधन की कोशिशों पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि इससे साबित हो गया है की उसने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। मायावती ने साफ कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा की तरह ही अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। बसपा किसी दल से गठबंधन नही करेगी।

पढ़ें- सपा तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन की राह दिखी

मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर अखिलेश और शिवपाल समर्थित प्रत्याशी आमने सामने होंगे, वहां वे एक दूसरे को हराने का प्रयास करेंगे। यह सब जानते हुए उनके परंपरागत वोट बैंक समझे जाने वाले मुस्लिमों को समाजवादी पार्टी को वोट देकर अपना मत बेकार नही करना चाहिए।

पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के कामकाज को सराहा, दी हरी झंडी

मायावती ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर इसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। सपा इस बार शायद यही चाहती भी है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग चाहे जितना छुपाएं, जनता सब जानती है। अखिलेश और शिवपाल के समर्थक एक-दूसरे को हराएंगे।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश का चुनाव तय करेगा देश की दिशा व दशा : अखिलेश यादव

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को पूंजीपतियों तथा धन्नासेठों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गरीब व किसान बेहाल हैं। मायावती ने अमित शाह की परिवर्तन रैली पर भी निशाना साधा। भाजपा के साथ ही सपा ने भी दलित की बेटी को जगह-जगह पर अपमानित किया। मायावती ने कहा कि बिहार में भी सपा व बीजेपी की मिलीभगत उजागर हुई है।

पढ़ें- चाचा भतीजे एक दूसरे को और बुआ जी दोनो को गाली दे रहीं :अमित शाह