विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samajwadi Party को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र-पुत्री समेत भाजपा में शामिल

By Rajeev DixitEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Mon, 01 May 2023 09:16 PM (IST)

UP Politics दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा को गले लगाने का सिलसिला जारी है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ...और पढ़ें

Samajwadi Party को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र-पुत्री समेत भाजपा में शामिल : जागरण
Samajwadi Party को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र-पुत्री समेत भाजपा में शामिल : जागरण

लखनऊ, राज्य ब्यूरो: दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा को गले लगाने का सिलसिला जारी है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी और फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह यादव सोमवार को अपने पुत्र, पुत्री व समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।

बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महसचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक डा.केके सचान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

नरेन्द्र सिंह यादव के साथ भाजपा में शामिल हुईं उनकी बेटी मोनिका यादव फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जबकि पुत्र सचिन यादव फर्रुखाबाद से लोक सभा चुनाव लड़ चुके हैं। नरेन्द्र सिंह यादव खुद को सपा में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें यदुकुल पुनर्जागरण मिशन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था। नरेन्द्र सिंह यादव का भाजपा में जाना सपा के लिए तगड़ा झटका है।

बसपा के केके सचान भाजपा में शामिल

माना जा रहा है कि कानपुर से ताल्लुक रखने वाले केके सचान को भाजपा में शामिल कराने में ब्रजेश पाठक की भूमिका रही है। पाठक पूर्व में बसपा सांसद रह चुके हैं।

मोहनीश त्रिवेदी ने भी थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश टिंबर एसोशिएन के प्रदेश अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मोहनीश त्रिवेदी भी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर पाठक ने कहा कि भाजपा की अंत्योदय विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक व व्यापारी संगठनों के लोग लगातार बड़ी संख्या में भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

अब मिलकर बनाएंगे सर्वोत्तम प्रदेश

भाजपा सरकार में उप्र उत्तम प्रदेश बना है। अब हम सब मिलकर इसे सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे। दिनोंदिन मजबूत होती जा रही भाजपा निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान, मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे आदि भी मौजूद थे।