विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: भाजपा पर एक बार फिर हमलावर हुए अखिलेश, बोले- खोखला और झूठा है जीरो टालरेंस का दावा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 30 Oct 2023 08:09 AM (GMT+05:30)

UP News समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ...और पढ़ें

भाजपा पर एक बार फिर हमलावर हुए अखिलेश, बोले- खोखला और झूठा है जीरो टालरेंस का दावा
भाजपा पर एक बार फिर हमलावर हुए अखिलेश, बोले- खोखला और झूठा है जीरो टालरेंस का दावा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टालरेंस का दावा खोखला और झूठा है।

सरकार अपराध रोकने में विफल रही। इस सरकार में अपराधी बेखौफ हैं। अपराध चरम पर है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। सपा मुखिया ने कहा कि पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की हत्या कर दी। वह इतने बेखौफ थे कि हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया।

अखिलेश बोले- भाजपाई अहंकार पुलिस पर भी उठा रहा हाथ

दबंगों ने अलीगढ़ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। भाजपाई अहंकार अब पुलिस पर भी हाथ उठा रहा है। सवाल यह है कि भाजपा में बढ़ती दबंगई के लिए उनके सिर पर किसका हाथ है। प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं महिलाओं की हत्या हो रही है तो कहीं लूट और छेड़खानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने लखनऊ में इंग्लैंड को हराकर चुकाया एजबेस्टन का हिसाब, विश्व कप में बनाया ये नया रिकॉर्ड