Move to Jagran APP

Attack on BJP: समाजवादी पार्टी का BJP के विधायकों पर आरोप, सदन में खेल रहे ताश और कर रहे UP का नाश

Samajwadi Party Attacks On BJP समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि विधानमंडल के पांच दिनी मानसून सत्र में महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं झांसी से भाजपा विधायक रजनीगंधा के साथ तंबाकू खा रहे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 02:39 PM (IST)
Attack on BJP: समाजवादी पार्टी का BJP के विधायकों पर आरोप, सदन में खेल रहे ताश और कर रहे UP का नाश
Samajwadi Party Attacks On BJP: विधानमंडल के पांच दिनी मानसून सत्र

लखनऊ, यूपी डिजिटल डेस्क। Samajwadi Party Attacks BJP: उत्तर प्रदेश विधानमंडल (UP Vidhanmandal Session) के पांच दिनी मानसून सत्र (Monsoon Session) का काफी समय तक बायकाट करने वाली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जनप्रतिनिधियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडिल से भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। महोबा से विधायक राकेश गोस्वामी मोबाइल का इस्तेमाल तीन पत्ती खेलने में कर रहे थे। विधायक मोबाइल पर वीडियो गेम (Mobile Game) खेल रहे हैं तो दूसरे में रजनीगंधा तथा तुलसी जर्दा का मिश्रण कर रहे हैं। 

खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश

अख‍िलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा क‍ि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायक जी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दावा है कि यह वीडियो विधानमंडल के मानसून सत्र में उस समय का है, जब महिला विधायक सदन को संबोधित कर रही थीं। सपा का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।

सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं झांसी से भाजपा विधायक रजनीगंधा के साथ तंबाकू खा रहे थे। समाजवादी पार्टी ने कहा कि इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब तो हैं नहीं और सदन को अपने मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। इन विधायकों का यह कृत्य बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है।

समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सड़क पर ही सांकेतिक विधानसभा का संचालन किया तो लगातार चार दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की बढ़ी फीस, बढ़ते अपराधों के विरोध के साथ ही साथ प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और उनकी समस्याओं बाढ़, सूखा, खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमकर हंगामा किया था।

पांचवें तथा अंतिम दिन शुक्रवार को अपेक्षित जवाब ना मिलने का आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने वॉकआउट किया था। इसके बाद ही 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.