Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, राजभवन गेट पर प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 07:44 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, राजभवन गेट पर प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, राजभवन गेट पर प्रदर्शन

जेएनएन, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सपा सांसद आजम खां और उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेत्रत्व में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजभवन की ओर कूंच कर दिया। राजभवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर गिरफ्तारी दी।

loksabha election banner

राजभवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि हम राजभवन अपनी बात करने आएं हैं क्योकि सरकार पर से अब विश्वास उठ चुका है। यह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। हम न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं तो सरकार हमारे विधायकों को गिरफ्तार कर रही है।  

इससे पहले बुधवार को पत्रकार वार्ता कर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा सांसद आजम खां और उनके विधायक पुत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

वार्ता के दौरान नरेश उत्तम पटेल ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर नाराजगी भी जताई। इस सभी मामलों को लेकर राज्यपाल से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इन सभी मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन होगा। 

इससे पहले बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता के साथ हुए हादसे की जानकारी राज्यपाल की दी। अखिलेश ने बताया कि राज्यपाल को आजम खां के मुद्दे पर भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अखिलेश के साथ राजेन्द्र चौधरी और अहमद हसन भी मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.