Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत बनाने 18 से उतरेगी सपा, निष्क्रिय कार्यकर्ता फिर होंगे सक्रिय Lucknow News

लखनऊ में संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी छेड़ेगी अभियान।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 09:52 AM (IST)
संगठन को मजबूत बनाने 18 से उतरेगी सपा, निष्क्रिय कार्यकर्ता फिर होंगे सक्रिय Lucknow News
संगठन को मजबूत बनाने 18 से उतरेगी सपा, निष्क्रिय कार्यकर्ता फिर होंगे सक्रिय Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। महंगाई जैसे मुद्दों को धार देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई 18 नवंबर से विशेष अभियान की शुरुआत करेगी। महानगर इकाई ने अपने शहर में पड़ने वाले 93 वार्डो को सेक्टर में बांटा है। चार वार्डो का एक सेक्टर होगा।

loksabha election banner

प्रतिदिन एक सेक्टर में बैठक कर पार्टी के निष्क्रिय हो चुके कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की मुहिम चलाई जाएगी। साथ ही संगठन में बूथवार नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। पार्टी का महानगर अध्यक्ष बनने के बाद सुशील दीक्षित ने पहली बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

महानगर अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का अभियान 18 नवंबर से शुरू होगा, जो एक महीने तक चलेगा। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी। बैठक में विधान परिषद स्नातक चुनाव पर भी चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य जगदीप सिंह यादव, पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्र, पूर्व नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, नवीन धवन बंटी व पूर्व सचिव गौरव यादव भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.