विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट में मंदिर निर्माण की बात करूंगा : साक्षी महाराज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 12:17 PM (IST)

सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कोर्ट के बाहर कहा कि बाबर का भारत से ...और पढ़ें

कोर्ट में मंदिर निर्माण की बात करूंगा : साक्षी महाराज
कोर्ट में मंदिर निर्माण की बात करूंगा : साक्षी महाराज

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। लखनऊ में सीबीआई कोर्ट के बाहर उन्होंने कहा वह कोर्ट में सिर्फ राम मंदिर के निर्माण की बात करेंगे।

सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कोर्ट के बाहर कहा कि बाबर का भारत से कोई लेना-देना नहीं था। बेकार में मीडिया बार-बार वहां की इमारत को बाबरी मस्जिद कह रही है। मीडिया को अब 'बाबरी' कहने से बचना चाहिए। अयोध्या में तो रामजन्म भूमि है। वहां पर पुराना मंदिर था, उसी को गिराकर अब भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं भी कोर्ट में सिर्फ राम मंदिर निर्माण की ही बात करुंगा। नया मंदिर मंदिर बनाने के लिए पुराने को गिराना पुण्य का काम किया गया है।