Move to Jagran APP

आगरा पहुंची साध्वी प्राची, विहिप नेता के घर तगड़ी सुरक्षा

ताजनगरी आगरा में विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण माहौर की हत्या के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है। आज उनके घर साध्वी प्राची के भी जाने का कार्यक्रम है। फिलहाल पुलिस साध्वी प्राची को सर्किट हाउस में रोकने में लगी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2016 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2016 12:35 PM (IST)
आगरा पहुंची साध्वी प्राची, विहिप नेता के घर तगड़ी सुरक्षा

लखनऊ। ताजनगरी आगरा में विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण माहौर की हत्या के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है। आज उनके घर साध्वी प्राची के भी जाने का कार्यक्रम है। फिलहाल पुलिस साध्वी प्राची को सर्किट हाउस में रोकने में लगी है।

prime article banner

साध्वी प्राची तमाम रोक के बाद भी आगरा पहुंच गई हैं। उनका विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वर्गीय अरुण माहौर के घर जाने का कार्यक्रम है। शहर में काफी तनाव को देखते हुए साध्वी प्राची को फिलहाल आगरा के सर्किट हाउस में ही रोका गया है। उनको मंटोला में रोकने की योजना है। उधर विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण माहौर के निवास सिकन्दरा आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK