Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर बिफरीं साध्वी प्राची

विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता आजकल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से खासी खफा है। बरेली में कल उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाली साध्वी प्राची ने आज डॉ. वाजपेयी के गृह जनपद मेरठ में भी उनके खिलाफ जमकर आग उगली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 04:48 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर बिफरीं साध्वी प्राची

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता आजकल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से खासी खफा है। बरेली में कल उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाली साध्वी प्राची ने आज डॉ. वाजपेयी के गृह जनपद मेरठ में भी उनके खिलाफ जमकर आग उगली।

loksabha election banner

मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती साध्वी प्राची ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 50 सीट भी नहीं जीत सकेगी। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और साध्वी के बीच बयानबाजी जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा है कि साध्वी प्राची का पार्टी से कोई नाता नहीं है। इसके बाद भी साध्वी प्राची लगातार बाजपेयी पर हमला कर रही हैं। साध्वी प्राची का बरेली में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पिटाई के दौरान घायल होने के बाद मेरठ में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जो सहारा देता है, वह उसे ही काटते हैं। वह उप्र में भाजपा का सत्यानाश करने में लगे हुए हैं। साध्वी प्राची ने कहा भाजपा के टिकट से उन्होंने मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। महज पांच हजार वोट से हार मिली थी। उन्होंने कहा वह भाजपा से जुड़ी थी और आगे भी रहेंगी। साध्वी प्राची ने प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती दी कि वह उन्हें ङ्क्षहदुत्व के मुद्दे पर पार्टी से बाहर निकालकर दिखायें। साध्वी ने कहा कि यदि हिंदुत्व के मुद्दे पर उन पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है तो फिर योगी आदित्यनाथ व साध्वी निरंजन पर क्यों नहीं, लेकिन इतनी हिम्मत लक्ष्मीकांत वाजपेयी में नहीं है। उन्हें महज ङ्क्षहदुत्व के नाम पर वोट चाहिए, हिंदुओं की सुरक्षा नहीं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का चिट्ठा खोलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.