Move to Jagran APP

शोहदों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची करेंगी महापंचायत

बरेली में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ रहा है। बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने शोहदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 25 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए 27 जुलाई को शेरगढ़ में महापंचायत का ऐलान किया है। साध्वी ने मामले को गंभीरता से न लेने पर मेरठ

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2015 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2015 09:22 AM (IST)
शोहदों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची करेंगी महापंचायत

लखनऊ। बरेली में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ रहा है। बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने शोहदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 25 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए 27 जुलाई को शेरगढ़ में महापंचायत का ऐलान किया है। साध्वी ने मामले को गंभीरता से न लेने पर मेरठ जैसे परिणाम की चेतावनी दी।

loksabha election banner

गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर, आकलाबाद, घाटगांव समेत कई गांव होकर आई हैं। शोहदे ढोड़ा नदी में खुलेआम नंगा नाच करते हैं। पुलिस ने आंखें बंद कर रखी हैं। सैकड़ों बेटियों ने इज्जत बचाने के खौफसे स्कूल जाना छोड़ दिया। मामला दर्ज होने के बाद अब तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। उनके साथ अयोध्या हनुमान गढ़ी से आए महंत रामदास और खीरी से आए महंत मनीश्वरानंद ने भी बेटियों की पीड़ा को जाना। गौरतलब है कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर, घाटगांव और आकलाबाद की करीब सौ छात्राएं रोजाना ढोड़ा नदी पार करके पढऩे के लिए शेरगढ़ जाती हैं। नदी पार करते समय शोहदे छात्राओं को छेड़ते हैं।

दिनभर उठा पटक, रात को गिरफ्तारी

इस मामले में टांडा निवासी शाहिद अली, आबिद अली, जफर अली, युसुफअली और बरेली निवासी शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में देर रात पुलिस ने शाहिद, आबिद और जफर को गिरफ्तार कर लिया है।

हम खुद लाठी लेकर आ जाएंगे बरेली : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

साध्वी प्राची के तेवर बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इस प्रकरण को लेकर सामने आ गए। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रदेश सरकार को उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं समझेगी तो बेटियों की सुरक्षा के लिए हम खुद लाठी लेकर बरेली आ जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस गिरफ्तारी के बजाय समझौते का दबाव बना रही है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल, शहर विधायक डॉ. अरुण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि भाजपाई गांव जाएंगे।

शेरगढ़ में छेड़छाड़ मामले में होगी सख्त कार्रवाई

बरेली : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव गुरुवार रात करीब दस बजे सर्किट हाउस पहुंची। वे शुक्रवार को 11 बजे विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगी और शाम चार बजे जिला जेल की महिला बैरक का हाल देखेंगी। सर्किट हाउस मेें पहुंचने के बाद दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि शेरगढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला बेहद गंभीर है। राज्य महिला आयोग ने मीडिया में आ रही खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। उससे पहले उन्हें किसी पीडि़त छात्रा का प्रार्थनापत्र नहीं मिला। इस मामले में आयोग सख्त है। शुक्रवार को आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से वार्ता करेंगी। महिलाओं की बेहतरी के लिए सपा की प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए महिला सुरक्षा सम्मान कोष स्थापित किया गया है। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई कोष भी अलग से गठित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.