Move to Jagran APP

इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस आज, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय जुटेंगे नेता

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में विविध कार्यक्रम होंगे। दिग्गज कांग्रेसी नेता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करेंगे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 10:53 AM (IST)
इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस आज, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय जुटेंगे नेता
इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस आज, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय जुटेंगे नेता

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में विविध कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर दिग्गज कांग्रेसी नेता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करेंगे। साथ ही पार्टी को अधिक सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों का पुनर्गठन होगा और गांव-गांव भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देने के लिए रणनीति बनेगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान पहले से ही चल रहा है। इसके समापन पर 26 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन होगा। संविधान दिवस पर भीड़ जुटाने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

loksabha election banner

देश बचाओ अभियान की समीक्षा

कांग्रेस मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक में आधा दर्जन से अधिक निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को पद मुक्त करने और प्रदेश पदाधिकारियों को पुनर्गठित किए जाने का फैसला लिया गया। प्रांतीय चेयरमैन व पूर्व विधायक चौधरी भगवती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लगभग एक माह चले संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान की समीक्षा की गई। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधा दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम की औपचारिकता भर पूरी की गई। लगभग इतने स्थानों पर कार्यक्रम प्रभावशाली न हो सका। उक्त जिला अध्यक्षों को चेतावनी दी और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन 

मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा। इसके अलावा 26 नवंबर को संविधान दिवस पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले महा सम्मेलन में अधिकतम भीड़ जुटाने की कार्ययोजना तैयार की गई। 15 सदस्यीय समिति गठित करके जिलों में कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक जिले को अलग से लक्ष्य सौंपा जाएगा। जिलेवार तैयारी बैठक 15 नवंबर तक करने को कहा गया है।

धान खरीद नहीं किसानों से छल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि धान खरीदने के नाम पर सरकार किसानों को छल रही है। अधिकतर स्थानों पर अब तक क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए है। किसानों से धान नहीं खरीद कर उनको बिचौलियों के हाथ लुटने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यूरिया दामों में कमी का दावा किसानों से धोखा है क्योंकि अन्य राज्यों से अधिक दाम पहले ही वसूले जा रहे थे।

अपराधवृद्धि के खिलाफ कैंडिल धरना

अपराधों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट जलती हुई मोमबत्तियां हाथ में लेकर सांकेतिक धरना दिया। विधानपरिषद में दल नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने हजरतगंज चौराहे के निकट एकत्रित होकर गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर धरना देने वालों में पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सतीश अजमानी, वीरेंद्र मदान, डा. आरपी त्रिपाठी, नईम सिद्दीकी, शिव पांडेय, मंजू दीक्षित, सुशील दुबे व सुनीता रावत प्रमुख थे। दीपक सिंह ने बताया कि हर मोर्चे पर फेल रही भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.