Move to Jagran APP

सिपाही सीधी भर्ती 2015: आरक्षी पीएसी व महिला का संशोधित परिणाम जारी

त्रुटियों के चलते 18 मई को भर्ती बोर्ड ने आरक्षी पीएसी व आरक्षी महिला के चयन परिणाम को किया रद।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 03:48 PM (IST)
सिपाही सीधी भर्ती 2015: आरक्षी पीएसी व महिला का संशोधित परिणाम जारी
सिपाही सीधी भर्ती 2015: आरक्षी पीएसी व महिला का संशोधित परिणाम जारी

लखनऊ [जेएनएन]। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी महिला व पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2015 का संशोधित चयन परिणाम जारी कर दिया है। 15 मई को भर्ती बोर्ड ने सिपाही सीधी भर्ती-2015 का चयन परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें कुल 34,716 अभ्यर्थी चयनित हुए थे, जिनमें पुरुष आरक्षी के 23,200, आरक्षी पीएसी के 5,716 व महिला आरक्षी के 5800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। तकनीकी त्रुटियों के चलते 18 मई को भर्ती बोर्ड ने आरक्षी पीएसी व आरक्षी महिला के चयन परिणाम को रद कर दिया था। दरअसल, चयन परिणाम में 50 फीसद से अधिक आरक्षण लागू होने के कारण भर्ती बोर्ड ने आरक्षी पीएसी व महिला के चयन परिणाम में संशोधन की बात कही थी। भर्ती बोर्ड के अनुसार सिविल पुलिस के 23,200 पदों के लिए पूर्व में जारी चयन परिणाम दुरुस्त था। संशोधित कट ऑफ मा‌र्क्स

loksabha election banner

आरक्षी पीएसी

सामान्य : 403.6

अन्य पिछड़ा वर्ग : 396

अनुसूचित जाति : 377.7

अनुसूचित जनजाति : 373.1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

सामान्य : 391.3

अन्य पिछड़ा वर्ग : 349.17

भूतपूर्व सैनिक (सामान्य) : 343.1 संशोधित कट ऑफ मा‌र्क्स

आरक्षी महिला

सामान्य : 418.77

अन्य पिछड़ा वर्ग : 410.6

अनुसूचित जाति : 393.73

अनुसूचित जनजाति : 377.23

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

सामान्य : 332.33

अन्य पिछड़ा वर्ग : 358.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.