Move to Jagran APP

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा-2018: शिक्षक भर्ती में सभी विषयों के रिजल्ट जारी पर अब भी तीन हजार से अधिक पद खाली

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा-2018 प्रतियोगियों के आंदोलन के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के सारे विषयों का रिजल्ट जारी हुआ। लेकिन 3520 खाली पदों की भर्ती को लेकर संशय है। परीक्षा में असफल अभ्यर्थी खाली पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठाने लगे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:11 AM (IST)
एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा-2018: शिक्षक भर्ती में सभी विषयों के रिजल्ट जारी पर अब भी तीन हजार से अधिक पद खाली
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सारे विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

प्रयागराज [राज्य ब्यूरो]। 26 महीने की लंबी कवायद। प्रतियोगियों के आंदोलन के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के सारे विषयों का रिजल्ट जारी हुआ। लेकिन, 3,520 खाली पदों की भर्ती को लेकर संशय है। परीक्षा में असफल अभ्यर्थी खाली पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठाने लगे हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) मौन है। भर्ती कौन और कैसे कराएगा? यह तय नहीं है। इससे खाली पद भरने का मामला लंबा खिंच सकता है। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में मेरिट आधार पर 9300 से अधिक पदों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती निकाली थी। सत्ता बदलने पर योगी सरकार ने लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया। सीटें बढ़ाकर 15 विषयों में 10,768 कर दी गई। इसमें 7,63,317 आवेदन हुए। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सारे विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 3520 पद खाली रह गए हैं।

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक कॉलेजों के लिए कंप्यूटर विषय की परीक्षा पहली बार कराई गई। लेकिन, उसमें भी 1666 पद खाली रह गए। इसी प्रकार अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कला, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों में सैकड़ों पद खाली हैं। पहली परीक्षा में असफल अभ्यर्थी खाली पदों पर जल्द भर्ती चाहते हैं। इसको लेकर आयोग को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन, आयोग ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि एलटी ग्रेड-2018 में खाली रह गए पदों में नया अधियाचन जोड़कर जल्द भर्ती निकाली जाए। इसके लिए लोक सेवा आयोग अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.