Move to Jagran APP

UP Urban Body Election 2022: न‍िकाय चुनाव में मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण आज होगा जारी, 762 न‍िकायों में चुनाव

UP Urban Body Election 2022 यूपी के 762 नगरीय निकायों में द‍िसंबर माह में चुनाव प्रस्‍ताव‍ित थे लेक‍िन अब त‍िथि‍ बढ़ा दी गई है । प्रदेश के नौ नगर निगम सहित शेष 27 जिलों के वार्ड आरक्षण तय हो चुके हैं। आज मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी होगा।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sat, 03 Dec 2022 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 07:39 AM (IST)
UP Urban Body Election 2022: न‍िकाय चुनाव में मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण आज होगा जारी, 762 न‍िकायों में चुनाव
UP Urban Body Election 2022: यूपी में आज जारी होगा मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। UP Urban Body Election 2022 प्रदेश सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण शनिवार यानी आज जारी करेगी। 17 नगर निगम में मेयर पद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद व 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण नगर विकास मंत्री एके शर्मा जारी करेंगे। शेष बचे 27 जिलों के नगरीय निकायों का वार्ड आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इनमें नौ नगर निगम शामिल हैं। अनंतिम अधिसूचना को लेकर सात दिनों के अंदर जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत व सुझाव दिया जा सकता है। दो दिनों में इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी जाएगी।

loksabha election banner

इस बार 762 नगरीय निकायों में होगा चुनाव

प्रदेश में कुल 763 नगरीय निकाय थे किंतु प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अलीगढ़ की टप्पल नगर पंचायत का दर्जा वापस ले लिया था। ऐसे में इस बार 762 नगरीय निकायों का चुनाव कराया जाएगा। 48 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण सूची गुरुवार को जारी की गई थी। शेष बचे 27 जिलों के वार्ड आरक्षण की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।

48 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण सूची हो चुकी है जारी

इनमें शामली, अंबेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई जिला शामिल हैं।इसके साथ ही जिन नौ नगर निगमों का वार्ड आरक्षण जारी किया गया है उनमें आगरा, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, मेरठ, मथुरा व सहारनपुर शामिल हैं। शुक्रवार को जारी 27 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण में अधिसूचना प्रकाशन के सात दिनों अंदर आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। लिखित में दर्ज आपत्तियों में ही विचार किया जाएगा।

वर्ष 2017 में सात मेयर पद थे अनारक्षित

वर्ष 2017 में कुल 16 नगर निगम थे। इसमें सात नगर निगमों के मेयर पद अनारक्षित थे। तीन मेयर पद सामान्य महिला, दो पद ओबीसी महिला, एक एससी महिला, दो पद ओबीसी व एक पद एससी के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार 17 नगर निगमों के मेयर पद का आरक्षण जारी किया जाएगा।

वर्ष 2017 में नगर निगमों के मेयर का आरक्षण

सहारनपुर-ओबीसी

मेरठ-एससी महिला

गाजियाबाद-महिला

मुरादाबाद-अनारक्षित

बरेली-अनारक्षित

अलीगढ़-अनारक्षित

मथुरा-वृंदावन-एससी

आगरा-अनारक्षित

फिरोजाबाद-ओबीसी महिला

कानपुर-महिला

झांसी-अनारक्षित

प्रयागराज-अनारक्षित

लखनऊ-महिला

अयोध्या-अनारक्षित

गोरखपुर-ओबीसी

वाराणसी-ओबीसी महिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.