Move to Jagran APP

कृषि कुंभ: किसानों की आय दोगुनी करने को राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी रिपोर्ट

किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में राज्यपाल राम नाईक ने रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दी है। इसमें आमदनी दोगुना करने के 21 सुझाव हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 11:30 PM (IST)
कृषि कुंभ: किसानों की आय दोगुनी करने को राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी रिपोर्ट
कृषि कुंभ: किसानों की आय दोगुनी करने को राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ (जेएनएन)। किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में राज्यपाल राम नाईक ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दी है। यह रिपोर्ट उन्हें देश के 22 राज्यों के राज्यपालों की ओर से प्राप्त हुए लिखित सुझावों पर आधारित है। इसमें किसानों की आमदनी को दोगुना करने के बारे में 21 सुझाव दिये गए हैं। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि कुंभ के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यपाल ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी 

नाईक ने कहा कि जून में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित राज्यपालों के दो दिवसीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपालों से किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में अपने स्तर से प्रयास करने का अनुरोध किया था। इसी क्रम में पांच प्रदेशों के राज्यपालों की समिति बनी थी जिसमें हरियाणा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्यपाल शामिल थे। राज्यपाल राम नाईक समिति के संयोजक बनाये गए थे। नाईक ने बताया कि इस बाबत उन्होंने सभी राज्यपालों से सुझाव मांगे थे। 22 राज्यपालों से प्राप्त लिखित सुझावों का अध्ययन कर उन्होंने 26 सितंबर की शाम यह रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी है। 

सपना जरूर हकीकत में बदलेगा

राज्यपाल ने इसे सुखद संयोग बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगे हैं तो यह सपना जरूर हकीकत में बदलेगा। यह भी कहा कि कृषि कुंभ जैसा अभूतपूर्व आयोजन करने वाला उप्र पहला राज्य हैै। जो उप्र कहता और करता है, सारा देश उसका अनुकरण करता है। समापन समारोह को विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने भी संबोधित किया। 

15 प्रगतिशील किसान सम्मानित

इस मौके पर राज्यपाल ने कृषि कुंभ में प्रदेश और सूबे के बाहर से आये 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। सम्मानित किये गए किसानों में अरुण महादेव (महाराष्ट्र), पवित्तर पाल सिंह सांगली (पंजाब), पवित्र कुमार बराला (उड़ीसा), विश्वनाथ राजू (हैदराबाद), राम सरन वर्मा (बाराबंकी), बाल बिहारी द्विवेदी (बलरामपुर), डॉ.संजय सैनी (सहारनपुर), टिंकू जुनेजा (कानपुर), आज्ञा राम वर्मा (बस्ती), वेद व्यास सिंह (देवरिया), उपेंद्र सिंह (मेरठ), ब्रजेश चंद्र मिश्र (लखनऊ), नृपेंद्र त्रिपाठी (इटावा), तुशार सरोज (लखनऊ), परवेज खान (बाराबंकी) शामिल थे। 

10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले छात्र सम्मानित

पराली को नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक तहसील पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में से 10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल ने इस अवसर पर सम्मानित किया। इनमें वंशिका जैन (मुजफ्फरनगर), नंदिनी मौर्या (गोंडा), गौरव कुमार (सहारनपुर), विजय यादव (सुलतानपुर), उत्कर्ष प्रताप सिंह (बुलंदशहर), अनमोल सोनी (मुजफ्फरनगर), सिद्धि जैन (बाराबंकी), शिवम चौरसिया (संत कबीर नगर), लावण्या सिंह (कानपुर नगर) और शिवानी (बागपत) शामिल हैं। राज्यपाल ने कृषि कुंभ में लगे 350 से ज्यादा स्टॉल में सर्वश्रेष्ठ चिह्नित किये गए 10 स्टॉल और कृषि यंत्रों के दो स्टाल को भी पुरस्कृत किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.