मिट्टी खोदाई पर 21 लाख का नोटिस
जागरण संवाददाता, लखनऊ : ट्रांसगोमती क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम के संचालक को अनुमति से अि
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 09:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लखनऊ : ट्रांसगोमती क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम के संचालक को अनुमति से अधिक मिट्टी की खोदाई करने पर प्रशासन ने 21 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी किया है। रिकवरी में रायल्टी और जुर्माना दोनो ही राशि शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व शत्रोहन सिंह के मुताबिक आईटी चौराहे स्थित एक निजी नर्सिग होम ने करीब 6400 घनफुट अधिक मिट्टी की खोदाई कर डाली थी। शिकायत पर जांच के बाद संचालक को रायल्टी और जुर्माने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अगर निर्धारित अवधि में बकाया नहीं जमा किया तो फिर आरसी जारी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें