Move to Jagran APP

लखनऊ में बनेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड, एक साथ जलेंगे तीन लाख दीपक

मनकामेश्वर उपवन घाट में स्थापित किए गए तीन लाख दीपक। नमोस्तुते मां गोमती से गुंजायमान वातावरण के बीच होगी महाआरती।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:24 PM (IST)
लखनऊ में बनेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड, एक साथ जलेंगे तीन लाख दीपक
लखनऊ में बनेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड, एक साथ जलेंगे तीन लाख दीपक

लखनऊ, जेएनएन। दीपावली के एक दिन पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू के किनारे हुआ दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था, तो कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) पर शुक्रवार को लक्ष्मणनगरी में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दीपोत्सव दर्ज करने की तैयारियां पूरी हो गई है। मनकामेश्वर उपवन घाट पर नमोस्तुते मां गोमती से गुंजायमान वातावरण के बीच आदि गंगा गोमती की महाआरती के साथ ही 2.51 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

loksabha election banner

मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बताया कि गुरुवार को मैदान में दीपकों को स्थापित कर दिया गया है। एक व्यक्ति को 100 दीपक जलाने की जिम्मेदारी दी गई है। तीन हजार लोग दीप प्रज्ज्वलन में भागीदारी करेंगे। दोपहर बाद से दीपकों को जलाने का कार्य शुरू होगा। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम के सदस्यों को भी बुलाया गया है। दो लाख से अधिक दीपकों को जलाने के लिए तीन लाख दीपकों को स्थापित किया गया है। महाआरती के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

दीपकों से रोशन हुआ कुडिय़ा घाट

कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले कुडिय़ा घाट पर आदि गंगा गोमती की महाआरती की गई। श्री शुभ संस्कार समिति की ओर से होने वाली आरती के 5030 दिन पूरे होने पर आयोजित आरती में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ के अलावा आशीष अग्रवाल के साथ ही व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र व भाजपा के कई नेता शामिल हुए। वहीं झूलेलाल घाट पर भजनों के बीच सनातन महासभा की ओर से आदि गंगा गोमती की आरती की गई। डॉ. प्रवीण के संयोजन में हुई आरती के दौरान 1008 दीपक जलाए गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.