रामगोपाल यादव ने एसआईआर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- दिल्ली में बैठे लोगों की नीयत ठीक नहीं
रामगोपाल यादव ने एसआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों की नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कुछ आश ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने एसआईआर को लेकर कहा कि दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों की नीयत ठीक नहीं है इसलिए वे एसआईआर करवा रहे हैं। वे जिला पंचायत सभागार में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 1952 से हर चुनाव के पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता था। कभी एसआईआर नहीं हुआ आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी। बिहार में एसआईआर कराया गया, लेकिन एक भी घुसपैठिया नहीं मिला, फिर भी सत्ता में बैठे लोगों का मुद्दा यही है।
एसआईआर होने के बाद जिन लोगों के वोट नहीं बन पाएंगे तो उनको यह लोग अगर हिंदू है तो नेपाल का बताएंगे और अगर मुसलमान है तो बंगलादेश और पाकिस्तान का बताकर मतदाता सूची से बाहर कर देंगे। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा के एसआईआर प्रभारियों की बैठक भी की और आवश्यक निर्देश भी दिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।