'रंग दे बसंती' से जुड़ रहा यूपी का युवा, रचनात्मक मंच के साथ हो रहा नवाचार; प्रतिभाओं को मिल रही आर्थिक मदद
उत्तर प्रदेश में 'रंग दे बसंती' अभियान युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान कर रहा है, जिसका कारवां लखनऊ के नवयुग ...और पढ़ें
-1789229809388_m.webp)
HighLights
'रंग दे बसंती' अभियान युवाओं को रचनात्मक मंच दे रहा है।
लखनऊ के नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं से सीधा संवाद हुआ।
योग्य छात्रों को 15000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माफिया राज और भय की संस्कृति को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए 'रंग दे बसंती' अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मजबूत मंच देने के उद्देश्य से इस अभियान का कारवां लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज पहुंचा। यहां अभियान की टीम ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का सफल प्रयास किया।
AI, सोशल मीडिया और टैलेंट का शानदार संगम
कार्यक्रम में छात्राओं को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा के महत्व से भी रूबरू कराया गया। बदलते डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल और रचनात्मक अभिव्यक्ति के नए तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान छात्राओं ने रैंप वॉक, सिंगिंग, डिबेट, काव्य पाठ, क्विज प्रतियोगिता और टैलेंट क्रिएशन जैसी गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्राचार्य ने की सराहना, होनहार छात्राओं को मिला सम्मान
कॉलेज की प्राचार्य मंजुला उपाध्याय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि 'रंग दे बसंती' जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने और उसे सही दिशा देने में बेहद उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं—मानवी राजपूत, आमना असद, रौशनी चौधरी, वर्तिका, शगुन और कुलेष्ठा—को अभियान टीम की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभाशाली छात्रों को 15000 की आर्थिक मदद
'रंग दे बसंती' के प्रदेश संयोजक के अनुसार, इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से योग्य छात्र-छात्राओं की खोज की जा रही है। नवाचार और शैक्षिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जो अभियान के इंस्टाग्राम पेज और आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
पूरे यूपी में फैल रहा अभियान का दायरा
यह रचनात्मक अभियान अब प्रदेश के कोने-कोने में तेजी से अपनी पहुंच बना रहा है। नवयुग कन्या कॉलेज से पहले इस टीम द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विशाल कवि सम्मेलन, लखनऊ विश्वविद्यालय में वॉल पेंटिंग और मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज में कॉमिक बुक विमोचन जैसे सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे बड़ी संख्या में युवा जुड़कर एक नया बदलाव ला रहे हैं।
