Move to Jagran APP

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती की माता रामरती देवी का निधन, सीएम ने जताया दु:ख

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। रविवार को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 07:30 AM (IST)
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती की माता रामरती देवी का निधन, सीएम ने जताया दु:ख
बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई है। नई दिल्ली में स्वर्गीय रामरती देवी की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है।

loksabha election banner

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। रविवार को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को मायावती के नई दिल्ली के आवास, तीन त्यागराज मार्ग पर रखा गया है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती की माता के निधन की सूचना का ट्वीट करने के साथ ही उनके निधन पर शोक जताया है।

मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। वह लम्बे समय से बीमार थीं और चार दिन पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी रामरती देवी ने भी अंतिम सांस ली। स्वर्गीय प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती जी की माता जी का निधन बेहद दु:खद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही शोकाकुल स्वजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.