Move to Jagran APP

अवध प्रांत के 25 जिलों के एक हजार स्थानों पर होंगे राम महोत्सव

विश्व हिंदू परिषद गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक राम महोत्सव मनाएगी। महोत्सव के ही क्रम में 15 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2016 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2016 09:33 PM (IST)
अवध प्रांत के 25 जिलों के एक हजार स्थानों पर होंगे राम महोत्सव

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक राम महोत्सव मनाएगी। महोत्सव के ही क्रम में 15 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। विहिप की अवध प्रांत इकाई के 25 जिलों में एक हजार स्थानों पर राम महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। दो सौ स्थानों से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन आयोजनों को अयोध्या के कारसेवक पुरम में चल रही विहिप को दो दिवसीय प्रांतीय बैठक के समापन सत्र में अंतिम रूप दिया गया। समापन सत्र के मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राय देश पांडेय रहे। उन्होंने राम महोत्सव को सामाजिक समरसता के अभियान का हिस्सा बताया। केंद्रीय संयुक्त मंत्री रासबिहारी ने कहा, संगठन तभी प्रभावशाली होगा, जब कार्यकर्ता गतिमान हों। विहिप के नवनियुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश ने गांव-गांव में सत्संग समितियों के गठन का प्रयास किए जाने का आह्वान किया। समापन सत्र का संचालन प्रांत सह मंत्री उमेश पांडेय ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.