विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट सतर्क, दान और रसीदों को नई वेबसाइट बनाकर अपलोड करने की तैयारी

Published: Thu, 16 Jul 2026 05:51 AM (IST)

चढ़ावे की चोरी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वित्तीय पारदर्शिता के लिए सतर्क हो गया है।

राम मंदिर

राम मंदिर

HighLights

  1. ट्रस्ट दान की राशि और रसीदें वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

  2. चढ़ावे की चोरी के बाद वित्तीय पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है।

  3. भविष्य के वित्तीय विवादों से बचने को ट्रस्ट का कदम।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रकम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सतर्क होता दिख रहा है। 22 जुलाई की ट्रस्ट बैठक के बाद सभी दान की राशि व उससे संबंधित रसीद एक नई वेबसाइट बनाकर उस पर अपलोड किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक यह सब वित्तीय पारदर्शिता के लिए किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। दान, आय और खर्च का विस्तृत विवरण ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से सार्वजनिक किया जाएगा।

चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी और पुलिस की अलग-अलग जांच चल रही है। आठ आरोपितों को जेल भेजा गया है। भविष्य में किसी भी वित्तीय झंझट से बचने के लिए ट्रस्ट यह करने की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी किसी ट्रस्टी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस रिमांड में आरोपियों ने उगले कई राज, रमाशंकर मिश्र के घर पर हुई छानबीन