जेल में सपा सांसद से मिलकर लौटे राम गोविंद चौधरी बोले-आजम खां को यहां coronavirus का खतरा
सीतापुर जेल में सपा सासंद आजम खां के मिलकर आए राम गोविंद चौधरी ने कहा आजम खां को जेल में कोरोना का डर।
सीतापुर, जेएनएन। जिला जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से मिलने आए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि, उनकी (आजम खां) बैरक में सांप निकलते हैं। गंदगी इतनी है , आजम को कोरोना हो सकता है। जेल में उन्हें अब तक बी श्रेणी की सुविधाएं नहीं दी गई है। उनको तनहाई में रखा गया है। जो काम नहीं होना चाहिए, वो सब उनके साथ हो रहा है।
आजम खां को जेल भेजने के सवाल पर उनका कहना था कि, मुसलमानों को डराने के लिए उन्हें (आजम खां) जेल भेजा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि, जब से सरकार बनी है। मुस्लिम विरोधी काम ही किया जा रहा है। जबकि देश की आजादी में जितना हाथ हिंदुओं का था, उतना मुसलमानों का भी। सपा सांसद से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी मुलाकात की।
कोरोना से ज्यादा खराब है सरकार
सरकार कोरोना वायरस के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रदेश सरकार कोरोना से भी खराब है। हम लोगों में कोरोना का भय इसलिए नहीं है क्योंकि हम चौकन्ना हैं। और वैसे भी सरकार हम लोगों को पहले से ही चौंकाना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने विकास के नाम पर 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा भी किया।