Move to Jagran APP

Citizenship Amendment Act : पदयात्राओं में तिरंगे के साथ गूंजे 'मैं सीएए समर्थक' के नारे

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनता सड़कों पर सर्वसमाज की भागीदारी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 08:23 AM (IST)
Citizenship Amendment Act : पदयात्राओं में तिरंगे के साथ गूंजे 'मैं सीएए समर्थक' के नारे
Citizenship Amendment Act : पदयात्राओं में तिरंगे के साथ गूंजे 'मैं सीएए समर्थक' के नारे

लखनऊ, (जेएनएन)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरुवार को प्रदेश में  विभिन्न स्थानों पर आयोजित पदयात्राओं में सभी समाज एवं वर्गो के लोगों ने भागीदारी की। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे लोगों के हाथों में सीएए के समर्थन में स्लोगन लिखे पोस्टर भी दिखे। 'मैं हूं सीएए समर्थक' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे भी गूंजे।

loksabha election banner

प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने सायं बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आम लोगों के घरों तक पहुंचकर संपर्क कर रहे हंै और नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व झूठ को उजागर कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर दलीय बंदिशों को तोड़कर अन्य दलों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय हित की खातिर सीएए का समर्थन कर रहे हैं। 

मुरादाबाद में जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंपीरियल तिराहे से पंचायत भवन तक पदयात्रा निकली। इसमें  हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में महेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। बुलंदशहर में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पदयात्रा का नेतृत्व किया और नागरिकता कानून का विरोध करने वाले दलों सपा, कांग्रेस व बसपा को आड़े हाथों लिया। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सीएए का सच बताने की कमान संभाली।

इसके अलावा लखीमपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, कुशीनगर में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, झांसी में आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, बाराबंकी में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और प्रतापगढ में सतना से सांसद गणेश सिंह ने पदयात्राओं का नेतृत्व किया।

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आज रायबरेली में

जनजागरण अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा रायबरेली में, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रामपुर में, कमल रानी वरुण कन्नौज में तथा गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह पद यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

सभी वर्गो की अधिकतम भागीदारी जरूरी : बंसल  

सीएए के समर्थन में जारी जनजागरण अभियान की समीक्षा पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की। जिले वार रिपोर्ट लेते हुुए खराब मौसम के बावजूद अभियान की कामयाबी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जारी संवाद संपर्क को गति देने के साथ हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल कराने का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। 

सीएए को लेकर भड़का रहे विपक्षी : स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और लियाकत समझौते पर भारत ने तो अमल किया था लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान ने अमल नही किया। 

निरालानगर डी ग्लोबल पार्क होटल में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि इन देशों में अल्पसंख्यकों को प्रताडऩा झेलनी पड़ी है, जिस कारण वह भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। उनके बच्चों को शिक्षा मिले तथा उन्हें भी रोजी,रोजगार एवं सम्मान से जीने के अवसर मिले, इसलिए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 लाया गया है। विपक्षी दल बिना वजह लोगों का भड़काने का काम कर रहे हैं। गोष्ठी का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.