समाजवादी पार्टी से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य धनराज नथवानी ने लिया निर्वाचन प्रमाण पत्र, बोले- आगे ले जाना है Akhilesh Yadav का विजन
Dhanraj Nathwani: धनराज नथवानी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दूसरे दिन विधिवत निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश विधान भवन में निर्वाचन प्रमाण पत्र लेते धनराज नथवानी (बीच में)
HighLights
सपा से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य धनराज नथवानी ने लिया निर्वाचन प्रमाण पत्र
धनराज नथवानी ने कहा-बेमिसाल है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विजन डेवलपमेंट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से दस राज्यसभा सदस्यों में से समाजवादी पार्टी से निर्वाचित सदस्य उद्योगपति धनराज नथवानी सोमवार को लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश विधान भवन में निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद उन्होंने मीडिया से सपा मुखिया अखिलेश यादव के योगदान को जमकर सराहा।
धनराज नथवानी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दूसरे दिन विधिवत निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्होंने इसके बाद एक्स पर पोस्ट किया कि श्रीजी बावा, भगवान द्वारकाधीश और माताजी की असीम कृपा से, आज मैंने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने निर्वाचन का प्रमाण-पत्र स्वीकार किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में, राज्यसभा में मेरा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के लिए उनकी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने में मदद करने पर होगा।
धनराज नथवानी ने कहा कि अखिलेश यादव का विजन डेवलपमेंट बेमिसाल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल सेवा दी। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बनाया और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देकर यहां की युवा प्रतिभाओं को निखारा। हम तो उत्तर प्रदेश में उनके विकास के विजन के साथ खड़े हुए हैं।
धनराज नथवानी ने राज्यसभा पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके विजन को उच्च सदन में आगे बढ़ाना मेरा काम है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा और आगे बढ़ाऊंगा।
धनराज नथवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और विधायकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।
नथवानी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अखिलेश यादव के विजन को संसद में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। उन्होंने अपने निर्वाचन पर मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ रणनीतिकार प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। भाजपा से भी आठ उम्मीदवार बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंचे।
By the divine grace of Shriji Bawa, Bhagwan Dwarkadheesh and Mataji, accepted my certificate of election to the Rajya Sabha from Uttar Pradesh today. In step with the guidance of Samajwadi Party's National President Shri Akhilesh Yadav ji, my focus in the Rajya Sabha will be to help advance his progressive vision for Uttar Pradesh. @yadavakhilesh @samajwadiparty
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) October 12, 2026
