राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुधारी प्रदेश की कानून-व्यवस्था
राजनाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश को विकास की राह पर ला दिया है। अब तो कानून-व्यवस्था भी काफी सुधर गई है। वह इसको लेकर बेहद सगज हैं।
लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश की सरकार विकास का काम कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्ता भी पटरी पर हैं।
राजनाथ सिंह कल से लखनऊ दौरे पर हैं। आज उन्होंने भारतीय लोधी महासभा के कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई के साथ वीरांगना अवंतिबाई का भी बड़ा योगदान था। उनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सभी है।
राजनाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश को विकास की राह पर ला दिया है। अब तो कानून-व्यवस्था भी काफी सुधर गई है। वह इसको लेकर बेहद सगज हैं। अक्सर ही कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के पेंच भी कसने में वह पीछे नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विकास की अच्छी गति पकड़ ली है।
इसी बीच उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने हंगामा कर दिया। अनुदेशक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हजारों की संख्या में अनुदेशक आज लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने जुलूस निकला और नारेबाजी की। इसके बाद अनुदेशक राजनाथ के कार्यक्रम में भी पहुंच गए। बढ़े हुए मानदेय का भुगतान न होने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलित अनुदेशकों ने राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान ही नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने भाषण रोककर उन्हें मंच पर बुलाया। इन सभी अनुदेशकों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद भी अधिकारी उनके बढ़े मंदी का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि मार्च 2017 में 17 हजार प्रतिमाह मंदी की मंजूरी के बाद भी उसका भुगतान नहीं हुआ है।