Move to Jagran APP

हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के बारे में अगर हम भोजपुरी बोलने वालों की राय मागेंगे तो वह साफ कहेंगे कि ना आटा चाही, ना डाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Nov 2016 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 06:45 PM (IST)
हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही : राजनाथ सिंह

लखनऊ (जेएनएन)। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र के एक कार्यक्रम में माहौल को भोजपुरीमय बना दिया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के इस कार्यक्रम में भोजपुरी की बयार बहा दी।

loksabha election banner

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र के उद्घाटन के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के बारे में अगर हम भोजपुरी बोलने वालों की राय मागेंगे तो वह साफ कहेंगे कि ना आटा चाही, ना डाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही। उन्होंने कहा कि मैं गृहमंत्री हूं इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देता हूं।

पढ़ें- यूपी में बिना सीएम फेस के चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा : अमित शाह

इस समय आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती हैं और हम इसका मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी तो देवनागरी से अलग है। हम भाषा के रूप में भोजपुरी का सम्मान करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों ने भाषा को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने मालिनी अवस्थी को भोजपुरी गीतों के लिए पद्मश्री दिया। शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी ने भोजपुरी रिसर्च सेंटर को मूर्त रूप देने के बारे में सोचा, जो काफी सराहनीय है।

पढ़ें- मोदी ने देश में लगा दी अघोषित आर्थिक इमरजेंसी : मायावती

पढ़ें- 500 व एक हजार के नोट को लेकर धैर्य रखें, 'धन' जाएगा नहीं

पढ़ें- नोट बैन का असर, बरेली में जलते मिले 500 और 1000 के नोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.