विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ ने निकट से जाना रेल हादसे के पीड़ितों का हाल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 06:28 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज शाम लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से सीधे रेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज शाम लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से सीधे रेल हादसे में जख्मी लोगों को देखने लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां उन्होंने नजदीक से मरीजों का हाल जाना और उनके परवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि आज सुबह करीब नौ बजे रायबरेली में हुए एक रेल हादसे में कम से कम ३२ लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोगो घायल हो गए। इनमें से कुछ लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। यहां करीब ३४ मरीज भर्ती हैं और उपचार के दौरान चार दम तोड़ चुके हैं।