Move to Jagran APP

श्रमिक हितों के लिए बंद उद्योग चलवाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस : राजबब्बर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजबब्बर ने घोषणा की कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रख कांग्र्रेस प्रदेश में बंद उद्योगों को चलवाने के लिए संघर्ष करेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM (IST)
श्रमिक हितों के लिए बंद उद्योग चलवाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस : राजबब्बर
श्रमिक हितों के लिए बंद उद्योग चलवाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस : राजबब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रख कांग्र्रेस प्रदेश में बंद उद्योगों को चलवाने के लिए संघर्ष करेगी। शुक्रवार को यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजबब्बर ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) व इंडियन नेशनल शुगर मिल्स वर्कर्स फेडरेशन के संयुक्त बैठक में की। बैठक में मुख्य अतिथि राजबब्बर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए श्रमिकों से एकजुट हो संघर्ष का आह्वान किया। उन्होने कहा कि बंद उद्योगों को नहीं चलाने और श्रमिकों का शोषण खत्म कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये के पूंजीनिवेश के दावों पर कहा कि भाजपा द्वारा सदैव श्रमिक विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया जाता रहा है। निजी घरानों के हाथों में रक्षा उत्पादों का निर्माण कार्य सौंपने की तैयारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने हर स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

इस मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कामगारों का शोषण और अन्याय इंटक कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने, सभी क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी 25,000 रुपये मासिक करने व राष्ट्रीय वेतन नीति बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। देश के 19 प्रांतों में चीनी उद्योग होने के बावजूद अब तक राष्ट्रीय चीनी नीति नहीं बनाए जाने पर आक्रोश जताया गया। रिक्त पदों पर संविदाकर्मियों को समायोजित करने का मुद्दा उठा। इसके अलावा आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, शिक्षा मित्र, किसान मित्र, रोजगार सेवक, शिक्षा प्रेरकों को संविदा कर्मचारियों को समान कार्य पर समान वेतन नीति बनाने की मांग उठी।

अखिलेश से मिलने पहुंचे इंटक नेता

बैठक के बाद इंटक नेताओं ने सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंटकर श्रमिकों की सामान्य समस्याओं पर संघर्ष के लिए सहयोग मांगा। गठबंधन की चर्चाओं के बीच इंटक नेताओं का समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जाना चर्चा में रहा। कांग्रेस के श्रमिक नेताओं द्वारा सपा में शामिल होने की अफवाह का खंडन करते हुए वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के बुलावे पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा था। श्रमिकों के मसलों पर चर्चा हुई और सहयोग मांगा गया। इसमें सपा में जाने जैसा कोई सवाल नहीं पैदा होता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.