Move to Jagran APP

40 घंटे बाद लखनऊ में रुकी बारिश, कल निकल सकती है धूप Lucknow News

लखनऊ में लगातार बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश शुक्रवार सुबह जाकर खत्म हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:56 PM (IST)
40 घंटे बाद लखनऊ में रुकी बारिश, कल निकल सकती है धूप Lucknow News
40 घंटे बाद लखनऊ में रुकी बारिश, कल निकल सकती है धूप Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। करीब 40 घंटे बाद राजधानी में शुक्रवार की सुबह बारिश रुक गई। बारिश की वजह से ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन बादलों का घेरा अभी भी छाया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से फिर से धूप खिल सकती है। बारिश बुधवार को करीब आधी रात को शुरू हुई थी और शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे बंद हुई। इसके बाद शुक्रवार को पूरे दिन शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। मगर बादल छाए रहे। वहीं ठंड कुछ खास इजाफा नहीं हुआ।

loksabha election banner

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को बादल इसी तरह से छाए रह सकते हैं। शनिवार सुबह कोहरे के बाद दिन में हल्की धूप होने की संभावना बनी है। राजधानी में बीती रात भी रुक रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह छह बजे तक बारिश हुई और इसके बाद बंद हो गई। बारिश का ये सिलसिला 15 जनवरी की शाम से शुरू हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का गहरा घेरा छाया रहा। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी कुछ ऐसी ठंड बनी रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। अनुमान है कि शनिवार की सुबह कोहरा रहेगा। जिसके बाद आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहेगा। जिसमें बीच बीच में कुछ धूप आने की भी संभावना है। रविवार को अच्छी धूप के दर्शन होने की उम्मीद की जा रही है।

कई इलाकों में भरा पानी 

बारिश के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास पानी भर गया, वहीं पुराने लखनऊ के कई इलाकों में भी पानी भर गया। जिसकी वजह लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। वहीं शहीद स्मारक, हजरतगंज, डालीगंज, कश्मीरी मोहल्ला, अकबरी गेट समेत गोलागंज अंडर पास में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। वहीं गली मोहल्लों में जलभराव की वजह से लोगों का आना जाना भी दुभर हो गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.