Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: दो दिन बाद यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट, यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 07:44 AM (IST)

    UP Weather गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। सुबह और शाम के समय छिछले से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

    Hero Image
    यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को न्यूनतम तापमान के लिहाज से इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। सुबह और शाम के समय छिछले से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार को लखनऊ में दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी

    मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे होने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार और शुक्रवार को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। वहीं इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर लौटेगी ठिठुरन, घने कोहरे और शीतलहर झेलने को रहें तैयार

    इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    सबसे ठंडे रहे ये शहर

    • इटावा: 5.6
    • आगरा: 5.6
    • बुलंदशहर: 6.0
    • झांसी: 6.4
    • फतेहपुर: 7.2

    ट्रेंनें रहीं लेट

    खराब मौसम की वजह से बुधवार को 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस और 15744 कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंब से चलीं। कोटा पटना करीब 11 घंटे जबकि गोरखधाम नौ घंटे की देरी से चली। हालांक‍ि विमान सेवाओं पर बुधवार को ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

    शहर- एक्यूआइ (वायु गुणवत्ता सूचकांक)

    • लखनऊ: 143- औसत
    • आगरा: 103- औसत
    • बागपत: 128- औसत
    • बरेली: 40- अच्छा
    • गोरखपुर: 111- औसत
    • हापुड: 302- बहुत खराब
    • कानपुर: 57- संतोषजनक
    • मेरठ: 134- औसत
    • प्रयागराज: 43- अच्छा

    यह भी पढ़ें: Weather: कोहरे-शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में नहीं मिलेगी राहत; अभी और गिरेगा पारा