विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, अमेठी के लिए होंगे रवाना

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Wed, 04 Oct 2017 03:02 PM (IST)

कांग्रेस द्वारा राहुल का कार्यक्रम रोके जाने के आरोपों पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वह सिर्फ असुविधा की बात कर रहा है।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, अमेठी के लिए होंगे रवाना
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, अमेठी के लिए होंगे रवाना

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दोपहर 2.30 बजे के आसपास लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वो अमेठी के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि अमेठी के जिला प्रशासन ने दशहरा और मुहर्रम की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राहुल के कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में काफी असुविधा होने की बात करते हुए आग्रह किया था कि राहुल पांच अक्तूबर के बाद की कोई तारीख तय कर लें।

हालांकि कांग्रेस द्वारा राहुल का कार्यक्रम रोके जाने के आरोपों पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वह सिर्फ असुविधा की बात कर रहा है। उसकी मंशा राहुल का कार्यक्रम रोकने की नहीं थी।