राहुल गांधी कल लखनऊ से होकर जाएंगे अमेठी, तीन दिनी दौरा
अमेठी के सांसद तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कल दोपहर दो बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अमेठी रवाना होंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। सुरक्षा कारणों से एक बार संकट में फंसा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा कल से है। तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर राहुल गांधी कल दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अमेठी रवाना होंगे।
चार से छह अक्टूबर तक राहुल गांधी के अमेठी दौरा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तैयारी में है। अमेठी के सांसद तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कल दोपहर दो बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अमेठी रवाना होंगे। सांय चार बजे जगदीशपुर ब्लाक के कठौरा गांव में उनकी चौपाल लगेगी। राहुल गांधी कठौरा में उन सभी किसानों से मिलेंगे, जिनका निर्माण एनएच-56 के चौड़ीकरण में तोड़ा गया था। इसके एक घंटे बाद जामो ब्लाक के कपासी गांव में शिवप्रताप मिश्र के घर शोक संवेदना का कार्यक्रम है। राहुल गांधी शाम छह बजे से मुंशीगंज अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़ें: ताजमहल को लेकर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दी सफाई
पांच अक्टूबर को उनका मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जनता दर्शन का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर दो बजे गौरीगंज होते हुए तिलोई के मोहनगंज पाकरगांव के राजीव गांधी कालेज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम होगा।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक के बाद आज केरल दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शाम को चार बजे सलोन में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद शाम छह बजे से वह भोएमऊ अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने स्वीकार किया, निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम
राहुल गांधी छह अक्टूबर को सुबह आठ बजे से भोएमऊ अतिथि गृह में जनता दर्शन व कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद 11 बजे उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम तय है।