Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने अमेठी के कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया चुनावी मंत्र

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिनी दौरे के अंतिम दिन आज अमेठी में उनसे मिलने भारी भीड़ पहुंची। राहुल गांधी के जनता दरबार में लोगों ने उनको अपनी समस्याओं का पुलिंदा थमाया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2016 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2016 07:38 PM (IST)
राहुल गांधी ने अमेठी के कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया चुनावी मंत्र

लखनऊ। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टीजन से दिल खोलकर मिले। उन्होंने मुंशीगंज गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं व पार्टी की स्थिति पर बातचीत की और उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र भी दिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का भी आह्वïान किया।

loksabha election banner

राहुल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वह पूरे जोश के साथ 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है। केंद्र में भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। दोनों सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करें। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने जनसमस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिले में चल रही राजीव गांधी आरोग्य योजना के बंद हो जाने को लेकर योजना से जुड़े कर्मचारी व चिकित्सकों ने राहुल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि योजना इंटरनेट पर अब भी चल रही है। राज्य सभा सदस्य डा. संजय सिंह ने भी राहुल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डा.सिंह ने बताया कि राहुल गांधी को क्षेत्रीय समस्याओं से अïवगत कराया है।

अंतिम समय में बदला रूट

राहुल के लिए पहले मुसाफिरखाना से जगदीशपुर होते हुए लखनऊ जाना था। अचानक रूट को बदलकर गौरीगंज, जायस, फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली होते हुए लखनऊ जाने के लिए निर्धारित किया गया। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। मुंशीगंज गेस्ट हाउस से जैसे ही काफिला सड़क पर पहुंचा उसी समय एक साधु बाबा पागल दास अपनी समस्या को लेकर उनको रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन काफिला आगे बढ़ गया।

बंद नहीं होने देंगे राजीव गांधी आरोग्य केंद्र

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि अमेठी में कहीं पर भी राजीव गांधी आरोग्य केंद्र बंद नहीं होने देंगे। अमेठी में आज जनता दरबार में राहुल गांधी से राजीव गांधी आरोग्य केंद्र के लोगों ने मुलाकात की। उनको बताया गया कि राजीव गांधी आरोग्य केंद्र काफी समय से बंद पड़ा है। इस दौरान इन लोगों ने राहुल गांधी से इस योजना को फिर से चलाने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह योजना मेरे पिता जी ने शुरू की थी यह बंद नहीं होने दी जाएगी।अमेठी में राहुल गांधी के दो दिनी दौरे के अंतिम दिन आज अमेठी में उनसे मिलने भारी भीड़ पहुंची। राहुल गांधी के जनता दरबार में लोगों ने उनको अपनी समस्याओं का पुलिंदा थमाया। अमेठी के मुंशीगज गेस्ट हाउस में राहुल गांधी ने जनता दरबार लगाया। इस अवसर पर उनके मिलने भारी भीड़ पहुंची। राहुल गांधी ने इनसे बारी-बारी से मुलाकात कर इनकी सभी समस्याओं को सुना। इस मौके पर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश में जेएनयू के मुद्दे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार एक बार फिर देश में हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहती है। लखनऊ के बाद रायबरेली तथा अमेठी में दौरा करने के बाद आज शाम राहुल गांधी लखनऊ होकर दिल्ली लौट जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.