Move to Jagran APP

Single Use Plastic: यूपी में स‍िंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आज से रेस, पृथ्वी के लिए बेहद खतरनाक है ये

उत्‍तर प्रदेश में आज से स‍िंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक क‍िया जाएगा। प्लागर रिपु दमन बेवली लखनऊ प्रयागराज व वाराणसी में स‍िंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जन-जागरूकता अभियान आज यानी 29 जून से शुरु होकर तीन जुलाई तक चलेगा।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 08:02 AM (IST)
Single Use Plastic: यूपी में स‍िंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आज से रेस, पृथ्वी के लिए बेहद खतरनाक है ये
Single Use Plastic:यूपी में स‍िंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आज से रेस

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में बढ़ते स‍िंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने के ल‍िए 29 जून बुधवार से तीन जुलाई तक जन-जागरूकता महाभियान रेस आयोजित करने जा रही है। रेस यानी रिडक्शन, अवेयरनेस, सर्कुलर (साल्यूशन) एंड (मास) इंगेजमेंट। इसके तहत पूरे प्रदेश में पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

इसकी शुरुआत बुधवार को यानी आज लखनऊ में प्लाग रन के जरिए होगी। इसमें प्लाग मैन आफ इंडिया रिपु दमन बेवली जाग‍िंग करते हुए प्लास्टिक कचरा उठाएंगे। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना व राज्यमंत्री केपी मलिक ने रेस महाभियान का लोगो व लघु फिल्म का अनावरण करने के बाद कहा कि महाभियान के तहत सार्वजनिक स्थल, बस अड्डे, बाजार, मंडी, रेलवे लाइन, शैक्षिक संस्थानों के परिसर, खाली पड़ी भूमि, घाट व नदी-नालों के किनारे से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारित कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि महाभियान के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना, आमजनों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करना व जनसहभागिता के माध्यम से प्रदेश को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाना है। महाभियान में पांच दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 को प्लास्टिक फ्री लाइफ, 30 जून को प्लास्टिक रिड्यूस, रियूज व रिसाइकिल थीम पर कार्यक्रम होंगे।

एक जुलाई को प्लास्टिक फ्री जोन लांच किया जाएगा। दो जुलाई को घाट है तो ठाट हैं। तीन जुलाई को स्वच्छता से सम्मान थीम पर कार्यक्रम होंगे। तीन जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कैरीबैग मुक्त दिवस के अवसर पर यूपी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कानक्लेव का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली पर चर्चा की जाएगी। इसमें एक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा जिसमें प्लास्टिक के विकल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान जितनी भी पालीथिन व प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा उसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिए निस्तारित कराया जाएगा।

पालीथिन की अवैध फैक्ट्रियों की कटवाई जाएगी बिजली: पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनोज स‍िंह ने कहा कि प्रदेश में पालीथिन के निर्माण, बिक्री व परिवहन सभी पर रोक है। कोरोना काल में पालीथिन निर्माण की अवैध फैक्ट्रियां लग गईं हैं। ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर इनकी बिजली कनेक्शन कटवाया जाएगा। इन फैक्ट्रियों को बंद कराया जाएगा।

प्रत्येक आदमी एक वर्ष में इस्तेमाल करता है 700 पालीथिन: फिट इंडिया मूवमेंट के एंबेसडर रिपु दमन बेवली ने न केवल देश को प्लाग‍िंग की नई अवधारणा दी है, बल्कि प्लग‍िंग के जरिए कचरे की समस्या से निपटने के लिए एक नई दिशा प्रदान की है। प्लाग रन के लिए लखनऊ आए रिपु दमन ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि प्रत्येक आदमी एक साल में औसतन 700 पालीथिन कैरीबैग का इस्तेमाल करता है। पालीथिन व प्लास्टिक हमारी पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। पालीथिन व प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना ही होगा।

फिट इंडिया मूवमेंट के एंबेसडर बोले पृथ्वी के लिए बेहद खतरनाक है प्लास्टिक: रिपु दमन बेवली ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए आज कल कुछ रोचक होना चाहिए। सुबह जब हम दौड़ते हैं, ट्रैफिक कम होता है, लोग कम होते हैं, तब कूड़ा भी काफी अधिक नजर आता है। मैंने इसकी शिकायत करने के बजाए इस बारे में कुछ करने का निर्णय लिया। हमने सबसे पहले रन एंड क्लीनअप मूवमेंट शुरू किया। इसमें हमने धावकों के समूह को, उनके वर्कआउट के बाद, कूलडाउन एक्विटी में बोला कि आप कूड़ा उठाना शुरू करो, प्लास्टिक उठाना शुरू करो, इससे रन‍िंग के साथ-साथ कसरत भी हो जाती है।

अब तक 106 शहरों में कर चुके हैं प्लाग रन: अब तक 106 शहरों में कर चुके हैं प्ला अब यह प्लाग रन पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है। 15 नवंबर 1987 को नई दिल्ली में जन्मे रिपु दमन ने 2017 से प्लागर्स आफ इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इसी के तहत अब तक वे 106 शहरों में प्लाग रन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अपने इस अभियान के जरिए वे अब तक एक करोड़ लोगों को जोड़ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.