लखनऊ में सिर्फ साढ़े सात लाख रूपये में खरीदें अपना फ्लैट, 2.50 लाख रुपये की मिलेगी सब्सिडी
LDA Bageshwari Apartment Scheme: लखनऊ में सपनों का घर बनाने का इंतजार कर रहे लोगों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ...और पढ़ें

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक बड़ा उपहार लेकर आया (सांकेतिक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सपनों का घर लेने की चाहत वालों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक बड़ा उपहार लेकर आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की फ्लैट्स की योजना को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
एलडीए की नगर विस्तार योजना के तहत बागेश्वरी अपार्टमेंट में 1,248 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसमें 2 BHK फ्लैट्स के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत किफायती मकान भी शामिल हैं, जिन पर पात्र आवेदकों को 2.5 रुपये लाख तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
इस नई योजना के तहत कुल 1,248 फ्लैटों की बुकिंग खोली गई है। इसमें मध्यम वर्ग के लिए 2-बेडरूम यानी 2-BHK फ्लैट्स और कमजोर आय वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती मकानों का निर्माण किया जाएगा।
पीएम आवास की सब्सिडी
एलडीए से जारी विवरण के अनुसार, शारदा नगर विस्तार की इस योजना में दो अलग-अलग श्रेणियों में फ्लैट बुक किए जा रहे हैं।
फ्लैट्स की बुकिंग: 2-BHK कुल संख्या: 936 फ्लैट्स, क्षेत्रफल: 55.25 वर्ग मीटर, निर्धारित कीमत: 35 लाख रुपये
फ्लैट्स: पीएम आवास योजना
कुल संख्या: 312 किफायती फ्लैट्स, क्षेत्रफल: 40.12 वर्ग मीटर, निर्धारित कीमत: 8.99 लाख रुपये, योजना के पात्र लाभार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी।
एलडीए उपाध्यक्ष उत्साहित
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि एलडीए लोगों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लगातार नई आवासीय योजनाएं ला रहा है। प्राइम लोकेशंस पर बने फ्लैट्स के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। डालीबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 72 फ्लैटों के लिए 8,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी योजना में भी सभी फ्लैटों की सफल बुकिंग हुई है।
