विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे से दिल्ली जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, पायलट की ड्यूटी खत्म होने पर उड़ान हुई कैंसिल; यात्रियों ने काटा हंगामा

Published: Sat, 30 May 2026 10:28 PM (IST)

पुणे से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान दिल्ली में खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट की गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुणे से दिल्ली जा रहे एक विमान को वहां मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा तो पायलट और क्रू स्टाफ ने ड्यूटी का समय पूरा होने पर उड़ान निरस्त कर दी।

यात्रियों की नाराजगी बढ़ी तो कई यात्रियों को देर रात दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया, जबकि कुछ यात्री शनिवार सुबह रवाना हुए।

एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-1231 पुणे से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली पहुंचने पर वहां का खराब मौसम के कारण उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। शुक्रवार रात 9:40 बजे विमान लखनऊ में उतरा।

इस विमान में 166 यात्री सवार थे। विमान बहुत देर तक दिल्ली में मौसम ठीक होने के इंतजार में खड़ा रहा। इस बीच पायलट और क्रू स्टाफ की डीजीसीए नियमों के तहत निर्धारित ड्यूटी की अवधि पूरी हो गई।

पायलट ने विमान में आगे सेवा देने से मना कर दिया। विमान निरस्त होते ही यात्री नाराज हो गए। एयरलाइन के अधिकारियों ने
154 यात्रियों को रात 1:14 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-2073 से दिल्ली भेजा। वहीं, बचे हुए 12 यात्रियों को शनिवार सुबह 7:55 बजे विमान आईएक्स-1767 से भेजा गया। दिल्ली के छह विमानों को जयपुर सहित दूसरे एयरपोर्ट भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: नौ RTO और 26 ARTO का तबादला, अरुण कुमार लखनऊ के नए आरटीओ