Move to Jagran APP

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी से सीधे संपर्क के लिए प्रोजेक्ट शक्ति

कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने व आम जनता की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस ने 'प्रोजेक्ट शक्ति' टोल फ्री नंबर 7996479964 लांच कर दिया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 08:14 AM (IST)
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी से सीधे संपर्क के लिए प्रोजेक्ट शक्ति
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी से सीधे संपर्क के लिए प्रोजेक्ट शक्ति

लखनऊ (जेएनएन)। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करने व आम जनता की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 'प्रोजेक्ट शक्ति' टोल फ्री नंबर 7996479964 लांच कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को इस प्रोजेक्ट शक्ति के जरिये ताकत दी है। आप लोगों को इस ताकत का एहसास राहुल गांधी व सोनिया गांधी को कराना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 'प्रोजेक्ट शक्ति' लांच कर रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने महिलाओं को शक्तिशाली बनाने का जो प्रयास किया है उसमें महिला कांग्रेस पूरा सहयोग करेगी। 'प्रोजेक्ट शक्ति' के जरिये महिलाएं सीधे राहुल गांधी से संवाद कर तकलीफें एवं सुझाव दे सकेंगी।  

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि इस टोल फ्री नंबर पर वोटर आइडी वाट्सएप मैसेज के जरिये भेजकर लिंक किया जा सकता है। इसके बाद कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़कर संवाद स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व प्रदेश की बात, सुझाव और पीड़ा अपने नेता तक पहुंचाना चाहते हैं। इसलिए यह टोल फ्री नंबर-7996479964 विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए लांच किया गया है। इस मौके पर शमीना शफीक, अनुसुइया शर्मा, ममता चौधरी, सुशीला शर्मा, अंजुम खान, नूतन वाजपेयी, आरती वाजपेयी, शुचि विश्वास, राना खातून, चन्द्रकला सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। 

कांग्रेस के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट निलंबित

राजबब्बर ने पूर्व मीडिया पैनलिस्ट विकास श्रीवास्तव को दो वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। उन पर आरोप है कि मीडिया कमेटी भंग होने के बावजूद वे चैनलों पर बाइट देते रहे। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अवहेलना माना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब मीडिया विभाग एवं मीडिया पैनलिस्ट कमेटी भंग कर दी गयी है तो फिर किसी को कांग्रेस प्रवक्ता की हैसियत से बाइट देने का अधिकार नहीं है। प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति ने कई बार हिदायत दी इसके बावजूद विकास श्रीवास्तव लगातार चैनलों पर बाइट देते रहे। इसलिए उन्हें दो वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.