Move to Jagran APP

कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व

15 मार्च तक एक लाख से ज्यादा गांवों में संगठन होगा। कांग्रेस की लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटेगी। इस महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:22 AM (IST)
कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व
कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की तैनाती की है और 15 मार्च तक सभी एक लाख से ज्यादा गांवों में संगठन बनाने और लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटने को कहा है। इस महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एजेंडे को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी को उप्र की कमान सौंपी गयी है। जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन को चार जोन में बांटकर प्रभारी तैनात किए गए है।

loksabha election banner

प्रियंका की सक्रियता से लोगों में विश्वास बढ़ा 

सैनी ने बताया कि पश्चिम जोन में प्रो. एपी सिंह के साथ प्रीतम चौधरी और पूर्वी जोन में राजेंद्र सिंह लोधी व रामगणेश प्रजापति को प्रभारी बनाया है। इसके साथ सेन्ट्रल जोन मेें अली अकबर व बुंदेलखंड में अमर सिंह जांगिड़ को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने बताया कि पिछड़े समाज का रुझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। प्रियंका गांधी की सक्रियता से जनसामान्य में विश्वास बढ़ा है। हर जिले में प्रभारी नियुक्त होने के बाद अब प्रत्येक गांव में कम से कम दो सक्रिय वर्कर बनाए जाएंगे। सभी जिला प्रभारियों से प्रत्येक ब्लाक में प्रभारी नियुक्त का काम 15 मार्च तक पूरा करने को कहा है।

न्यूनतम आय की गारंटी होगी मुख्य मुद्दा

गांवों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए मनरेगा का प्रयोग सफल रहने के बाद अब न्यूनतम आय गारंटी का मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमाया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के अलावा भाजपा पर सीधा वार करने के लिए राहुल गांधी द्वारा दिए नारे 'चौकीदार चोर है' का गांव- गांव तक प्रचार करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकारों के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। गांवों और वार्डों में छोटी जन सभाओं के जरिए पूर्ववर्ती कांंग्रेस की सरकारों की उपलब्धियों को भी गिनाया जाएगा। प्रभारी सैनी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग महारैली की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.