Move to Jagran APP

ट्विटर पर सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा ने सम्राट अशोक को किया नमन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा हिंसा और भेदभाव के खिलाफ पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश फैलाने वाले सम्राट अशोक को उनकी जयंती पर नमन।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 01:10 PM (IST)
ट्विटर पर सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा ने सम्राट अशोक को किया नमन
ट्विटर पर सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा ने सम्राट अशोक को किया नमन

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जाने वाली पार्टी महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आजकल सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय हैं। प्रियंका गांधी ने आज सम्राट अशोक की जयंती पर उनको नमन किया है।

loksabha election banner

ट्वीट पर अपने संदेश ने प्रियंका ने लिखा कि सम्राट अशोक ने पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश फैलाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा हिंसा और भेदभाव के खिलाफ करुणा और न्याय का राज स्थापित करने वाले और पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश फैलाने वाले सम्राट अशोक को उनकी जयंती पर नमन। चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। जीवन के उत्तरार्ध में सम्राट अशोक भगवान बुद्ध की मानवतावादी शिक्षाओं से प्रभावित होकर बौद्ध अनुयायी हो गये और उन्ही की स्मृति में उन्होने कई स्तम्भ खड़े कर दिये जो आज भी नेपाल में उनके जन्मस्थल लुम्बिनी, सारनाथ ,बोध गया और कुशीनगर में आज भी अशोक स्तम्भ के रूप में देखे जा सकते है।

ïराजनीति में सक्रिय होने के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की बागडोर को मजबूती से पकड़ लिया है। पार्टी में नेताओं को शामिल करने के साथ ही वह पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो करने के बाद प्रयागराज से वाराणसी तक नाव से गंगा यात्रा भी की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.