Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम की मांग, प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी जाए पार्टी की कमान

Priyanka Gandhi Vadra सम्भल जिले में कलिक महोत्सव का आयोजन करने वाले कलिक धाम के मुखिया आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपने की मांग को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अब प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान देने की मांग की है

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 01:30 PM (IST)
कांग्रेस के प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम की मांग, प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी जाए पार्टी की कमान
उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान सौंपी जाए।

लखनऊ, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच में पार्टी के प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी कूद पड़े हैं। 2019 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मांग की है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान सौंपी जाए।

loksabha election banner

सम्भल जिले में कलिक महोत्सव का आयोजन करने वाले कलिक धाम के मुखिया आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपने की मांग को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अब प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान देने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी जाए। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं की यही भावना है।

आचार्य का मानना है कि प्रियंका के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद से देश में जन आंदोलन खड़ा होगा। जिससे कांग्रेस को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करने का मौका मिलेगा। ऐसी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन जरूरी है। देश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावना है कि पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी जाये। जिससे मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में एक बड़ा सा जन आंदोलन खड़ा किया जा सके।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इससे पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के कांग्रेस का शीर्ष नेतृतव बदलने की मांग का समर्थन किया है। आचार्य ने कहा कि था जो कांग्रेस नेतृत्व चाहता है वही कपिल सिब्बल भी चाहते हैं। अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शीर्ष नेतृत्व करने वाले नेता के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी सामने रख दिया है।

इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताने के विरोध कर चुके हैं। आचार्य ने कहा था कि कांग्रेस की कमजोर हालत के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की हार के लिए सिर्फ राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराना गलत है। राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है। प्रदेश में अगर कांग्रेस कमजोर नहीं होती तो पार्टी क्षेत्रीय दलों से समझौता नहीं करती। प्रियंका गांधी के हाथ में पार्टी की बागडोर आने के बाद क्षेत्रीय स्तर पर भी पार्टी मजबूत होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.