अमनमणि जेल की तन्हाई बैरक में, बंदियों ने जमकर पीटा
लंबे समय से व्यापारी को हत्या की धमकी देने के बाद से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता अमनमणि त्रिपाठी को दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आज बीमारी का बहाना बनाकर अस्तपाल में भर्ती होने का प्रयास भी किया लेकिन अदालत ने अमनमणि
लखनऊ। लंबे समय से व्यापारी को हत्या की धमकी देने के बाद से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता अमनमणि त्रिपाठी को दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आज बीमारी का बहाना बनाकर अस्तपाल में भर्ती होने का प्रयास भी किया लेकिन अदालत ने अमनमणि को जेल भेज दिया। जेल में बंदियों ने उनकी जमकर खातिरदारी की।
लखनऊ के सिविल अस्पताल में मीडिया कर्मियों से मारपीट करने के बाद अमनमणि ने जिला जेल लखनऊ में भी गुंडई दिखाई लेकिन गुंडई दिखाना अमनमणि को भारी पड़ गया। वहां पर बंदियों ने अमनमणि की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सपा नेता को तन्हाई बैरक में बंद कर दिया गया। तन्हाई बैरक के बाहर भी पहरा लगा दिया गया है।