Move to Jagran APP

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज चित्रकूट में आगमन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वायुसेना के विशेष विमान से इलाहाबाद आकर फिर हेलीकाप्टर से चित्रकूट रवाना होंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Jan 2018 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2018 10:21 AM (IST)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज चित्रकूट में आगमन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज चित्रकूट में आगमन

लखनऊ (जेएनएन)। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चित्रकूट में विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वायुसेना के विशेष विमान से इलाहाबाद आकर फिर हेलीकाप्टर से चित्रकूट रवाना होंगे। इलाहाबाद में आज उनकी अगवानी राज्यपाल राम नाईक करेंगे। नाईक कल शाम को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे। 

loksabha election banner

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आ रहे हैं। वह यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विवि के सप्तम दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के साथ ही दीनदयाल शोध संस्थान भी जाएंगे। यहां नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। चित्रकूट आने वाले रामनाथ कोविंद दूसरे राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। उन्होंने दीनदयाल शोध संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करने के साथ आदिवासी बच्चों को दुलारा था। 

राष्ट्रपति कोविंद यहां करीब चार घंटे के प्रवास पर रहेंगे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा भी शामिल होंगे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रुप में राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। उनके साथ राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री को मिलेगी डी लिट की मानद उपाधि

विकलांग विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज को डी लिट की मानद उपाधि विवि द्वारा प्रदान की जाएगी। कुलपति योगेश चंद्र दुबे ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री का आगमन नहीं हो रहा है, इसलिए उनकी उपाधि लखनऊ जाकर बाद में भेंट की जाएगी। घोषणा समारोह में ही कर दी जाएगी।

यह है कार्यक्रम 

- 12 बजे : राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर आरोग्य धाम के हेलीपैड पर लैंड करेगा।

- 12.5 बजे कार से वह आरोग्यधाम का भ्रमण करेंगे। 

-12.25 बजे आरोग्यधाम में राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण एवं प्रदर्शनी के माध्यम से दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्पों का अवलोकन। 

-12.26 बजे राम दर्शन जाएंगे। 

-12.30 बजे राम दर्शन भ्रमण।

-12.50 बजे कॉफी टेबल बुक राम दर्शन का लोकार्पण।

-12.55 बजे दीनदयाल परिसर का कार से भ्रमण। 

-13.05 बजे से आरोग्यधाम के मंदाकिनी काटेज में भोजन एवं आरक्षित। 

-14.40 बजे सियाराम कुटीर को प्रस्थान।

-14.45 बजे सियाराम कुटीर में नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि।

-14.52 बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान।

-15.00 बजे सप्तम दीक्षांत समारोह में शिरकत। 

-16.00 बजे आरोग्यधाम हेलीपैड के लिए प्रस्थान।

राष्ट्रपति की अगवानी को पहुंचे राज्यपाल ने किया संगम दर्शन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सोमवार को अगवानी करने के लिए कल शाम इलाहाबाद पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने संगम पहुंचकर गंगा नदी दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी थे। राष्ट्रपति चित्रकूट जाने के लिए बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष विमान से सोमवार को आएंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। राज्यपाल ने संगम पर दर्शन कर पुण्य लाभ की कामना की। इसके बाद मंडलायुक्त और डीएम ने माघमेला में की गई व्यवस्थाओं तथा कुंभ के लिए की जा रही तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती, विकास का गुजरात मॉडल दिखाओ

रात में राज्यपाल ने सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर अभिलाषा गुप्ता समेत कई जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की।राज्यपाल और काबीना मंत्री नंदी सोमवार सुबह दस बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां लगभग साढ़े दस बजे राष्ट्रपति, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव के साथ अन्याय कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव

इसके बाद सभी चित्रकूट में रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने जाएंगे। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर चित्रकूट के पास ही मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में उतरेगा। राष्ट्रपति शाम पांच बमरौली लौट आएंगे, फिर यहां से भारतीय वायुसेना के हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.