विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी, राजस्व बढ़ाने पर जोर

Published: Sat, 06 Jun 2026 07:05 AM (IST)

राज्य कर विभाग बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले की तैयारी कर रहा है, जिसमें राज्य कर अधिकारी से अपर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राब्यू, जागरण, लखनऊ। राज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है। राज्य कर अधिकारी से लेकर अपर आयुक्त स्तर तक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर तबादला सूची की जाएगी।

लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा

बताया जाता है कि विभाग नए सिरे से फील्ड स्तर की टीमों में बदलाव करने जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा। इस फेरबदल के माध्यम से राजस्व संग्रहण को मजबूती देने का प्रयास विभाग करेगा।

चोरी की घटनाएं रोकना और राजस्व बढ़ाने पर फोकस

विभाग का पूरा फोकस इस समय कर चोरी की घटनाओं को रोकने और राजस्व बढ़ाने पर है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर विभाग में स्थानांतरण करने की तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- आगरा में अस्पताल और लैब में सेवाएं देने का डॉक्टरों को बताना होगा समय, सीसीटीवी से होगी जांच