Prayagraj Accident: प्रयागराज में सड़क हादसे में जनहानि पर सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दुखी
Accident in Handia of Prayagraj मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।
लखनऊ, जेएनएन। Accident in Prayagraj: प्रयागराज के हंडिया (Accident in Handia) में गुरुवार को सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत तथा अन्य के घायल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Dy CM Keshav Prasad Maurya) ने दुख जताया है। इस जनहानि पर शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही बड़े अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मृतकों के परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त सभी के परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में हुई जन हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के हंडिया में दुर्घटना में शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि है कि इस दु:ख की घड़ी में सरकार व जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवारीजन के साथ हैं और उन्हें हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।