Move to Jagran APP

भाजपा सरकार को उखाड़ने में सफल होगा गठबंधन : गोंडा में बोले शिवपाल सिंह यादव

गोंडा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रामदेवनगर स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। बोले 2022 के चुनाव में कई छोटे दलों का गठबंधन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 02:44 PM (IST)
भाजपा सरकार को उखाड़ने में सफल होगा गठबंधन : गोंडा में बोले शिवपाल सिंह यादव
गोंडा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रामदेवनगर स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

गोंडा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में कई छोटे दलों का गठबंधन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होगा। भाजपा को हटाने के लिए वह सभी दलों से गठबंधन कर सकते हैं। चाहे वह सपा क्यों न हो। यह बात रामदेवनगर स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो काम कुछ रुपये में हो जाता था अब भाजपा सरकार में उससे कई गुना लग जाता है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसान, नवजवान, बेरोजगार सभी परेशान हैं। लूट, हत्या, दुष्कर्म व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में सरकार सक्षम नजर नहीं आ रही। 

शिवपाल ने कहा कि देश व उत्तरप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकार है लेकिन, इनके जनविरोधी फैसले से जनता दुखी है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिजली के बढ़े हुए बिल किसानों को दिए जा रहे हैं। उनसे जबरन वसूली भी की जा रही है। नोटबंदी से केवल पूंजीपतियों को लाभ हुआ। गरीब, मजदूर, किसान इससे परेशान हुए। देश पर कर्ज बढ़ रहा है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन, सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार नौकरियां दे नहीं सकती लेकिन, रोजगार छीन रही है। विधानसभा चुनाव में हम कई पार्टियों से गठबंधन कर सभी दलों से पूर्व ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल, परमजीत सिंह, संजय तिवारी, जमाल चौधरी, शिवनाथ गौतम, मदन मोहन मिश्र, हरेंद्र पांडेय, क्रांति शुक्ला, स्वामीनाथ उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। उधर, लखनऊ से आते समय कई स्थानों पर शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.