Move to Jagran APP

वेश बदलकर पहुंचीं साध्वी प्राची, अरुण के परिजनों को सांत्वना

विहिप नेता अरुण माहौर के घर आज साध्वी प्राची पहुंचीं। गोपनीय तरीके से शहर पहुंचीं साध्वी को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शोकसभा में जाने से रोकने के लिए फील्डिंग सजाई थी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2016 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 29 Feb 2016 10:44 AM (IST)
वेश बदलकर पहुंचीं साध्वी प्राची, अरुण के परिजनों को सांत्वना

लखनऊ। विहिप नेता अरुण माहौर के घर आज साध्वी प्राची पहुंचीं। गोपनीय तरीके से शहर पहुंचीं साध्वी को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शोकसभा में जाने से रोकने के लिए फील्डिंग सजाई थी, मगर वह वेश बदल बाइक पर पीछे बैठ पुलिस को चकमा देकर वहां पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान उप्र को कश्मीर बनाना चाहते हैं। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची दोपहर 12.40 बजे माहौर समाज के लोगों के साथ अरुण माहौर के घर पहुंचीं। उन्होंने पत्नी से परिवार का हाल जाना, सांत्वना दी। उन्हें शोकसभा में जाने से रोकने के लिए करीब आधा घंटे तक पुलिस खड़ी रही, साध्वी ने अरुण के घर में वेश बदल लिया। पुलिस समझ पाती, तब तक वे लाल रंग का सूट और काले रंग की चुन्नी डालकर बाइक पर बैठकर पहुंच गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया। कहा कि आजम खान प्रदेश में हिंदुओं की हत्या करा रहे हैं। घर खाली करा रहे हैं और उत्पीडऩ कर रहे हैं। उन्होंने विहिप नेता के परिजनों को सांत्वना भी दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.