Move to Jagran APP

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दूसरे राज्यों की ओर बढ़ाए कदम, पूजा खन्ना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दूसरे राज्यों की ओर भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैैं। पूजा खन्ना को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 11:26 PM (IST)
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दूसरे राज्यों की ओर बढ़ाए कदम, पूजा खन्ना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दूसरे राज्यों की ओर बढ़ाए कदम, पूजा खन्ना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश में संगठन को खड़ा करने के साथ ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दूसरे राज्यों की ओर भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैैं। मंगलवार को उन्होंने पूजा खन्ना को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही आठ और जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चक्रपाणि व प्रशांत पाठक को प्रवक्ता बनाया गया है।

prime article banner

रतन सिंह मोर्चा के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव 

मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल ने दो प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी तय किए। वहीं रतन सिंह बघेल को मोर्चा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव और जर्रार हुसैन को अल्पसंख्यक समाज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी का जिलाध्यक्ष राजेश यादव को, अंबेडकरनगर का फरहत अब्बास, सिद्धार्थनगर का सुखराज यादव, जालौन-उरई का लाखन सिंह कुशवाहा, झांसी का डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, ललितपुर का जिलाध्यक्ष गजराज सिंह को, रामपुर का नासिर मियां और फतेहपुर का जिलाध्यक्ष जगनायक यादव को मनोनीत किया गया है। इससे पहले शिवपाल 14 मंडल प्रभारियों और 51 जिलाध्यक्षों और कई फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी कर चुके हैैं। मंगलवार को उन्होंने फूलचन्द्र यादव को फैजाबाद मंडल का सह प्रभारी भी बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.