Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी बात

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:04 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन कर लिया है। एक ओर विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआए का गठन किया तो वहीं लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपनी सियासी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए पैंतरे आजमा रहे हैं।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी बात

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है।

    एक ओर विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआए का गठन किया तो वहीं लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपनी सियासी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए पैंतरे आजमा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की जिसमें वह जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा- 'राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'"

    वहीं जयंत चौधरी ने एक्स कर कहा- "राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!"

    सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी की मुलाकात के बाद सीटों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सात सीटों पर समझौता होने की पुष्टि की है।

    इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला; पढ़ें पूरी लिस्ट